-5.3 C
New York
Tuesday, February 3, 2026

Buy now

नहाते समय बनास में डूबा जालोर का युवक, चार दोस्तों के साथ गया था घूमने 

सिरोही.

सिरोही के आबूरोड क्षेत्र से निकलने वाली बनास नदी में जालोर का एक युवक डूब जाने से मौत हो गई। घटना रविवार शाम करीब 6 बजे हुई है। घटना की सूचना के बाद पुलिस व एसडीआरएफ की टीमों ने लंबी मशक़्क़त के बाद शव को बाहर निकालने में कामयाबी हासिल की। मृतक जालोर शहर के एफसीआई कॉलोनी निवासी प्रवीण माली है। यह हादसा आबूरोड के सदर थाना क्षेत्र के किवरली गांव में हुआ। मृतक अपने चार दोस्तों के साथ माउंट आबू घूमने गया था।

4 दोस्तों के साथ आया था 

जानकारी के अनुसार प्रवीण माली घूमने के लिए गया था। उसके साथ चार दोस्त और थे। प्रवीण के बहने के बाद दोस्तों ने भी बचाने का प्रयास किया लेकिन सफल नहीं हो सकें। सूचना माउंट आबू नगर पालिका के आपदा दल को दी गई। आपदा दल ने करीब 3 घंटे की मशक्कत के बाद शव को बाहर निकाला।प्रवीण का शव सदर पुलिस ने मोर्चरी में रखवाया है।

WhatsApp Join WhatsApp Group Join Now

खबरे यह भी

सीएम भजनलाल कल आहोर में : शिविर का अवलोकन व जनसभा करेंगे संबोधित

जालोर.मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा बुधवार को जालोर के आहोर दौरे पर रहेंगें। आहोर में ग्रामीण एवं शहरी समस्या समाधान शिविर का अवलोकन करने के बाद...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

872FollowersFollow
332FollowersFollow
1,024SubscribersSubscribe

खबरे यह भी