12.6 C
New York
Saturday, March 21, 2026

Buy now

बूड़िया को जेल भेजा : पुलिस ने नहीं मांगा रिमांड, कोर्ट से निकलते समय बिगड़ी तबीयत

हिसार.
रेप केस मामले में फंसे अखिल भारतीय विश्नोई महासभा के अध्यक्ष देवेंद्र बूड़िया को कोर्ट ने सोमवार को 14 दिनों के लिए न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। पुलिस ने बूड़िया को सेामवार दोपहर को हिसार कोर्ट में पेश किया था। कोर्ट में पुलिस ने देवेंद्र बूड़िया का कोई रिमांड नहीं मांगा था। उसके बाद कोर्ट ने जेल भेजने के आदेश कर दिए। इधर, बूड़िया को कोर्ट से बाहर लाते समय उनकी तबीयत सही नहीं थी। इससे पहले बूड़िया की तबीयत जोधपुर से हरियाणा ले जाते समय में भी बिगड़ी थी।

दो पुलिसकर्मियों ने पकड़ रखे थे हाथ


सोमवार को हिसार में देवेंद्र बूड़िया को कोर्ट में पेश किया था, उस समय पेशी के दौरान भी भीड़ मौजूद रही। कोर्ट से जेल ले जाते वक्त दो पुलिसकर्मियों ने बूड़िया का हाथ पकड़ रखा था। दरअसल, जनवरी में बूड़िया पर एक आदमपुर की युवती ने रेप का केस दर्ज करवाया था। आरोप था कि बूड़िया ने चंढ़ीगढ़ व जयपुर में उसके साथ रेप किया।

WhatsApp Join WhatsApp Group Join Now

खबरे यह भी

स्लीपर बस में आग : स्वागत ट्रैवल्स की बस में नैनावा के पास लगी आग, एक यात्री की मौत 6 बुरी तरह से झुलसे

-शुक्रवार तड़के साढ़े तीन बजे की घटना, 16 यात्री बस में थे सवार, जैसलमेर-अहमदाबाद चल रही थी सांचौर. जैसलमेर से सांचौर होते हुए अहमदाबाद जा रही...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

872FollowersFollow
332FollowersFollow
1,024SubscribersSubscribe

खबरे यह भी