-2.4 C
New York
Tuesday, February 3, 2026

Buy now

भीनमाल की रोपसी नदी की रपट पर बही ईको कार, ग्रामीणों ने ड्राइवर को बचाया

जालोर.
जालोर जिलेभर में मूसलाधार बारिश का दौर जारी है। तेज बारिश के चलते नदी नालों में भी पानी की तेजी से आवक बढ़ रही है। भीनमाल से 8 किमी दूरी से चलने वाली रोपसी नदी की रपट पर तेज बारिश के कारण पानी बहने लगा है। गुरुवार दोपहर को रपट पर तेज बहाव में एक ईको कार बह गई। जानकारी के अनुसार चौराऊ निवासी कालूसिंह ईको गाड़ी में करड़ा से भीनमाल की तरफ जा रहे थे। इस दौरान बहाव में उन्होंने गाड़ी डाल दी तो पानी के साथ बह गई। इस दौरान वहां मौके पर खड़े पुलिसकर्मी व ग्रामीणों ने बड़ी मशक्कत के बाद कालूसिंह को बाहर निकाला।

कोड़ी नदी में भी पानी की आवक
इधर, भीनमाल-रानीवाड़ा के बीच चलने वाली कोड़ी नदी के बहाव में भी पानी की आवक हुई है। प्रशासन ने इस स्थिति को देखते हुए नगर पालिका व आपदा टीम को अलर्ट पर रखा है। सुंधामाता में भी तेजी बारिश से पहाड़ी इलाके में झरने शुरू हो गए है।

WhatsApp Join WhatsApp Group Join Now

खबरे यह भी

सीएम भजनलाल कल आहोर में : शिविर का अवलोकन व जनसभा करेंगे संबोधित

जालोर.मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा बुधवार को जालोर के आहोर दौरे पर रहेंगें। आहोर में ग्रामीण एवं शहरी समस्या समाधान शिविर का अवलोकन करने के बाद...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

872FollowersFollow
332FollowersFollow
1,024SubscribersSubscribe

खबरे यह भी