12.6 C
New York
Saturday, March 21, 2026

Buy now

एसओजी की RPA में फिर एंट्री : 5 और एसआई को पकड़ ले आई  मुख्यालय, कुछ देर में हो सकती हैं गिरफ्तारियां

– पकड़े गए गोपाल सारण, प्रियंका व दिनेश के इनुपट पर पांच ट्रेनी एसआई को लिया हिरासत में

जयपुर. पेपरलीक से एसआई बने 5 और ट्रेनी एसआई को एसओजी की टीम ने बुधवार सुबह हिरासत में ले लिया है।दो दिन पहले गिरफ्तार किए गए दो ट्रेनी एसआई सगे भाई-बहन दिनेश (27) और प्रियंका (28) से पूछताछ के बाद इन 5 जनों के नाम सामने आए है। उसके बाद बुधवार सुबह 8 बजे एसओजी की टीम ट्रेनिंग सेंटर पहुंची। जहां से 5 ट्रेनी एसआई को हिरासत में लेकर एसओजी मुख्यालय लाया गया है।

सेमिनार हॉल में थे पांचों

एसओजी के अधिकारियों ने बताया कि जिन पांच ट्रेनी एसआई के नाम सामने आए थे, वे पांचों सेमिनार हॉल में थे। इन्हें हॉल से बाहर बुलाया गया। एसओजी की टीम पूछताछ के लिए आई है तो इनके पसीने छूटने लगे। इसके बाद इनसे हॉल के बाहर ही पूछताछ की गई और फिर इन्हें साथ लेकर एसओजी मुख्यालय आ गई। उन्होंने बताया कि अभी पांचों हिरासत में है और शाम तक इनकी गिरफ्तारी हो सकती है।

 44 पहले गिरफ्तार हो चुके

एसआई भर्ती परीक्षा-2021 पेपर लीक मामले में एसओजी ने 5 ट्रेनी एसआई पर एक्शन लिया है। एसओजी की टीम बुधवार को भी राजस्थान पुलिस अकादमी (आरपीए) पहुंची और 5 ट्रेनी एसआई को हिरासत में लिया। पूछताछ के बाद इनकी गिरफ्तारी की जाएगी। मामले में अब तक 44 ट्रेनी एसआई की गिरफ्तारी हो चुकी है।

WhatsApp Join WhatsApp Group Join Now

खबरे यह भी

स्लीपर बस में आग : स्वागत ट्रैवल्स की बस में नैनावा के पास लगी आग, एक यात्री की मौत 6 बुरी तरह से झुलसे

-शुक्रवार तड़के साढ़े तीन बजे की घटना, 16 यात्री बस में थे सवार, जैसलमेर-अहमदाबाद चल रही थी सांचौर. जैसलमेर से सांचौर होते हुए अहमदाबाद जा रही...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

872FollowersFollow
332FollowersFollow
1,024SubscribersSubscribe

खबरे यह भी