12.6 C
New York
Saturday, March 21, 2026

Buy now

जालोर में यैलो अलर्ट : देररात से जालोर जिले में तेज बारिश, अगले 6 घंटे तक फिर से चेतावनी, पूर्व मंत्री निकले शहर में

जालोर.
जालोर जिले देररात से तेज बारिश हो रही है। बारिश चलते कई कस्बों व इलाकों में पानी भरना शुरू हो चुका है। इधर, मौसम विभाग ने अगले 6 घटें तक तेज बारिश की फिर से चेतावनी जारी कर दी है। जानकारी के अनुसार सांचौर, रानीवाड़ा, चितलवाना समेत कई इलाकों में गुरुवार तड़के से तेज बारिश शुरू हो गई थी। वहीं जालोर व आहोर क्षेत्र में गुरुवार सुबह से तेज बारिश हो रही है। बारिश के चलते जिले के सभी कस्बों व शहरों की सड़के पूरी तरह से जलमग्न हो गई। नाडी, तालाबों में भी तेजी से पानी की आवक हो रही। इधर, मौसम विभाग ने जालोर, बाड़मेर, सिरोही समेत क्षेत्रों में बारिश की फिर से चेतावनी जारी की है।

सांचौर के कई इलाकों में पानी भरना हुआ शुरू


तेज बारिश के कारण सांचौर के कई कच्ची बस्तियों में पानी भरना शुरू हो गया है। शहर के हाडेचा रोड़, शिवनाथपुरा समेत जगहों पर यह पानी भराव हो रहा है। नीचले इलाकों में भारी बारिश के बाद स्थिति का जायजा लेने के लिए पूर्व मंत्री सुखराम विश्नोई शहर में निकले है। नगर परिषद के अधिकारियों को मौके पर बुलाया है। कई जगह पर बंध नाले को खुलवाया है। इधर, डिस्कॉम में पानी भराव वाले क्षेत्र हाडेचा रोड़ समेत इलाकों में बिजली काट दी है।

किसानों को होगा भारी नुकसान
किसानों ने कुछ दिन पहले पहली बारिश से खेती कर दी थी।लेकिन अब लगातार हो रही तेज बारिश से बोई हुई फसल अंकुरित नहीं हो पाएगी। ऐसे में किसानों को बुवाई दोबारा करनी पड़ेगी। तेज बारिश के चलते किसान काफी चिंतित है।

WhatsApp Join WhatsApp Group Join Now

खबरे यह भी

स्लीपर बस में आग : स्वागत ट्रैवल्स की बस में नैनावा के पास लगी आग, एक यात्री की मौत 6 बुरी तरह से झुलसे

-शुक्रवार तड़के साढ़े तीन बजे की घटना, 16 यात्री बस में थे सवार, जैसलमेर-अहमदाबाद चल रही थी सांचौर. जैसलमेर से सांचौर होते हुए अहमदाबाद जा रही...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

872FollowersFollow
332FollowersFollow
1,024SubscribersSubscribe

खबरे यह भी