12.6 C
New York
Saturday, March 21, 2026

Buy now

अभयदास महाराज का दावा : तखतगढ़ से जालोर के लिए निकल चुका, गांवों से घूमते हुए दोपहर तक पहुंच जाऊंगा

जालोर.
अभयदास महाराज विवाद में अब नया मोड़ आया है। विवाद के बाद तखतगढ लौट चुके अभयदास महाराज फिर अब सोमवार को जालोर आने का दावा कर रहे है। उन्होंने वीडियो जारी कर कहा कि वो तखतगढ़ आश्रम से निकल चुके है। दोपहर तक जालोर शहर में पहुंच जायेंगे। साथ ही कहा कि पुलिस उनको आने से रोकने का प्रयास करेंगी। इसलिए वो सीधे रास्ते से नहीं होकर इधर-उधर गांवों से गुजरते हुए जालोर तक सफर करेंगे। साथ ही उन्होंने राजस्थान में भाजपा की सरकार पर भी कई गंभीर आरोप लगाए है। साथ ही महाराज ने जालोर जिले के लोगों को जालोर पहुंचने का भी आह्वान किया है। इधर, अभयदास महाराज के जालोर आने की घोषणा के बाद पुलिस व प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी है। बड़ी संख्या में पुलिस जाब्ते को जगह-जगह तैनात किया जा रहा है।

मेरा संकल्प तोड़ा है, जालोर नहीं आऊंगा तब तक चातुर्मास पूरा नहीं होगा
संत अभयदास महाराज ने कहा कि मैं जालोर में चातुर्मास व कथा कर रहा था। प्रशासन ने मेरा संकल्प तोड़कर एक संत देररात के समय जालोर से बाहर निकाल दिया। यह चातुर्मास का मेरा संकल्प जो तोड़ दिया। अब मैं जालोर नहीं आऊंगा तब तक मेरा संकल्प पूरा नहीं होगा। इसलिए जालोर आ रहा हूं।

WhatsApp Join WhatsApp Group Join Now

खबरे यह भी

स्लीपर बस में आग : स्वागत ट्रैवल्स की बस में नैनावा के पास लगी आग, एक यात्री की मौत 6 बुरी तरह से झुलसे

-शुक्रवार तड़के साढ़े तीन बजे की घटना, 16 यात्री बस में थे सवार, जैसलमेर-अहमदाबाद चल रही थी सांचौर. जैसलमेर से सांचौर होते हुए अहमदाबाद जा रही...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

872FollowersFollow
332FollowersFollow
1,024SubscribersSubscribe

खबरे यह भी