11.7 C
New York
Tuesday, April 28, 2026

Buy now

स्लीपर बस में आग : स्वागत ट्रैवल्स की बस में नैनावा के पास लगी आग, एक यात्री की मौत 6 बुरी तरह से झुलसे

-शुक्रवार तड़के साढ़े तीन बजे की घटना, 16 यात्री बस में थे सवार, जैसलमेर-अहमदाबाद चल रही थी

सांचौर.

जैसलमेर से सांचौर होते हुए अहमदाबाद जा रही निजी स्लीपर बस में आग लग गई। हादसा शुक्रवार तड़के 3 बजे हुआ। बस में सवार 6 यात्री आग से बुरी तरह झुलस गए है व एक यात्री की मौत हो गई। हादसा सांचौर को पार करने के बाद धानेरा के नेनावा गांव में हुआ। हादसे के वक्त बस में कुल 16 यात्री सवार थे। यात्रियों ने बताया कि आग लगी उस समय सभी यात्री सो रहे थे एवं कुछ ही मिनटों में आग ने विकराल रूप ले लिया। आग में फंसे पैसेंजर्स ने आपातकाल गेट से कूदकर अपनी-अपनी जान बचाई। घायलों का गुजरात के अपस्पताल में उपचार हो रहा।

एसी शॉर्ट सर्किट से लगी थी बस में आग

जानकारी के अनुसार स्वागत ट्रैवल्स की यह बस जैसलमेर के नाचना से अहमदाबाद के बीच चलती है। जैसलमेर के नाचना से गुरुवार की शाम को साढ़े 6 बजे रवाना हुई थी। गुजरात बॉर्डर में रात करीब साढ़े तीन बजे के आसपास पहुंची थी। उसी समय बस में पहले धुंआ भर गया और आग लग गई।

WhatsApp Join WhatsApp Group Join Now

खबरे यह भी

बारात की रवानगी से पहले खुनी संघर्ष :  रास्ते के विवाद को लेकर दो गुटों में झड़प, महिला की मौत 8 घायल

सांचौर. झाब के आम्बा का गोलियां गांव में रास्ते के विवाद को लेकर दो गुटों में झड़प हो गई। घटना में एक बुजुर्ग महिला की...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

872FollowersFollow
332FollowersFollow
1,024SubscribersSubscribe

खबरे यह भी