– निकाय चुनाव 2026 : कई दिग्गज नेताओं को नई जगह तलाशनी पड़ेगी तो कुछ नेता खुद के वार्डों से लड़ सकेंगे चुनाव
जालोर.
नगर निकायों के चुनावों में कई दिग्गजों के सामने इस बार खुद के वार्डों में चुनाव लड़ने की चुनौती पैदा हो गई है। अब ये दिग्गज दूसरे वार्डों में गणित बैठाने के प्रयास में जुट गए है। सांचौर नगर पालका के अध्यक्ष रहे नरेश सेठ खुद के वार्ड से चुनाव नहीं लड़ सकेंगे। ये चुनौती लॉटरी के दौरान वार्डों के आरक्षित होने की वजह से हुई है।
ये दिग्गज : कई वार्डों छोड़ेंगे तो किसी को खुद के वार्ड में चुनाव लड़ने की कोई चुनौती नहीं
नरेश सेठ : निवर्तमान चैयरमेन सेठ खुद के वार्ड से चुनाव नहीं लड़ सकेंगे। वार्ड संख्या 11 ओबीसी के लिए आरक्षित हो गया है। पिछली बार इस वार्ड से 105 वोटों से चुनाव जीते थे।
पीरचंद भंसाली : भंसाली 2019 में भाजपा ने सभापति के लिए टिकट दिया था। ये वार्ड संख्या 18 से 106 वोटों से चुनाव जीतकर सदस्य चुने गए थे। इस बार ये वार्ड एससी रिजर्व हो गया।
बीरबलराम पुनिया : नगर परिषद के पूर्व प्रतिपक्ष नेता पूनिया अपने वार्ड से चुनाव लड़ सकते है। ये अनारक्षित हुआ है। वार्ड संख्या 25 में 258 वोटों से चुनाव जीते थे।
जालोर नगर परिषद….
गोविंद टांक : सभापति गोविंद टांक वार्ड संख्या 18 से चुनाव लड़े जो इस बार भी एससी रिजर्व हुआ है। टांक 11 वोटों से चुनाव जीते थे।
लक्ष्मण सिंह सांखला : वार्ड संख्या अनारक्षित है। सांखला पिछली बार 72 वोटों से चुनाव जीते।
बसंत सुथार : वार्ड संख्या 15 से चुनाव जीते निवर्तमान प्रतिपक्ष नेता रहे बसंत सुथार का भी ये वार्ड अनारक्षित है। ऐसे में चुनाव लड़ सकते। 177 वोटों से सुथार चुनाव जीते थे।
अंबालाल व्यास : वार्ड संख्या 33 अंबालाल व्यास निवर्तमान उप सभापति का वार्ड है। यह भी अनारक्षित है। 106 वोटों से व्यास चुनाव जीते थे।
मिश्रीमल गहलोत :पूर्व प्रतिपक्ष नेता मिश्रीमल गहलोत को वार्ड सख्या 36 छोड़ना पड़ेगा। यह ओबीसी महिला के लिए रिजर्व हो गया। यहां से वो पिछली बार 226 वोटों से चुनाव जीते।
भीनमाल नगर पालिका
विमला बोहरा : वार्ड संख्या 19 से चुनाव जीतकर विमला बोहरा भीनमाल पालिका की अध्यक्ष बनी। वार्ड इस बार भी अनारक्षित महिला के लिए रिजर्व है। पिछली बार 137 वोटों से चुनाव जीती।
प्रेमराज बोहरा : वार्ड संख्या 09 से जीतकर प्रेमराज बोहरा उप सभापति बने थे। इनको वार्ड छोड़ना पड़ेगा। यह सामान्य महिला के लिए रिजर्व है। इस वार्ड से बोहरा 35 वोटों से चुनाव जीते थे।
प्रवीण दवे : वार्ड संख्या 11 निवर्तमान प्रतिपक्ष नेता प्रवीण दवे का वार्ड है। इस बार यह वार्ड भी अनारक्षित है वो इस वार्ड से चुनाव लड़ सकते है।

