12.6 C
New York
Saturday, March 21, 2026

Buy now

जालोर के दो युवकों की मौत : आंधप्रदेश में पपीते खाने खेत में गए थे दोनों युवक, हाथ धोते समय फार्म पोंड में डूबे

जालोर.
आंध्र पदेश के अनंतपुर जिले के कल्याण दुर्गम क्षेत्र के एक खेत में बने फार्म पोंड में डूबने से जालोर के दो युवकों की मौत गई। ये दोनों पपीते खाने खेत में गए थे, उसके बाद हाथ धोने के लिए खेत में बने पोंड में गए। इसमें पहले एक युवक फिसल गया उसको बचाने के लिए दूसरा कूदा तो दोनों डूब गए। साथ में तीसरे युवक ने आसपास के ग्रामीणों को सूचना दी। स्थानीय लोग पहुंचे तब तक दोनों की मौत हो चुकी थी। घटना मंगलवार की है। दोनों मृतक जालोर के सुमेरगढ़ खेड़ा निवासी जालाराम पुत्र अमराराम देवासी व आहोर के देवकी निवासी भगवतसिंह पुत्र प्रतापसिंह है। दोनों के शव गुरुवार शाम को जालोर पहुंचे। वहीं इनके साथ जालोर के गोगा वाड़ा निवासी सुरेश भी था। जो ग्रामीणों को बुलाकर लाया था।

दोनों करते थे मजदूरी
जानकारी के अनुसा मृतक भगवतसिंह इलेक्ट्रॉनिक्स व जालाराम अपने जीजा के साथ हार्डवेयर की दुकान पर काम करता था। जालाराम तीन भाईयों में सबसे छोटा है। माता पिता हरियाणा में पशुपालन का काम करते है। भगवत सिंह 5 साल से अनंतपुरा में है। इसकी शादी एक साल पहले हुई थी। भगवत सिंह के पिता प्रतापसिंह मुंबई में कपड़ों की दुकान पर काम करते है। तीन बहनों का इकलौता भाई था।

WhatsApp Join WhatsApp Group Join Now

खबरे यह भी

स्लीपर बस में आग : स्वागत ट्रैवल्स की बस में नैनावा के पास लगी आग, एक यात्री की मौत 6 बुरी तरह से झुलसे

-शुक्रवार तड़के साढ़े तीन बजे की घटना, 16 यात्री बस में थे सवार, जैसलमेर-अहमदाबाद चल रही थी सांचौर. जैसलमेर से सांचौर होते हुए अहमदाबाद जा रही...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

872FollowersFollow
332FollowersFollow
1,024SubscribersSubscribe

खबरे यह भी