12.6 C
New York
Saturday, March 21, 2026

Buy now

महाराष्ट्र के ठाणे से 5.79 करोड़ के सोना-चाँदी गहने चुराए, जालोर के 4 व सिरोही का 1 आरोपी सूरत से गिरफ्तार

17 दिसंबर को आरोपियों ने की थी चोरी, सभी बदमाशों का पहले से आपराधिक रिकॉर्ड भी

सूरत. चार दिन पहले महाराष्ट्र के ठाणे क्षेत्र में एक ज्वैलर्स शोरूम में हुई पौने 6 करोड़ की चोरी का खुलासा हो गया है। यह चोरी 4 जालोर व 1 सिरोही के आरोपियों की गैंग ने मिलकर की। यह गैंग लंबे समय से चोरी जैसी वारदातों को अंजाम दे रही है । जानकारी के अनुसार सूरत व ठाणे क्राइम ब्रांच की टीम ने इन सब आरोपियों को सूरत से पकड़ा है । इनके पास से 29.15 लाख रुपए के सोने-चांदी के गहनों को बरामद कर लिया व बाकी को लेकर पूछताछ कर रहे है

क्राइम ब्रांच पुलिस के मुताबिक, 17 दिसम्बर को महाराष्ट्र के ठाणे रेलवे स्टेशन के पास आंबेडकर चौक स्थित वामन शंकर मराठे नाम के ज्वैलर्स शोरूम से रात के दौरान सेंधमारी कर 5.79 करोड़ रुपए के सोने-चांदी के गहने चुरा कर फरार हो गए थे। ठाणे क्राइम ब्रांच पुलिस चोर गिरोह का पता लगाने में जुटी थी। इस दौरान गिरोह के सूरत की ओर भागने की सूचना ठाणे क्राइम ब्रांच पुलिस ने सूरत पुलिस को दी थी।

पुलिस आयुक्त अनुपमसिंह गहलोत की सूचना के बाद सूरत क्राइम ब्रांच पुलिस की टीम गिरोह का पता लगाने में जुटी और शुक्रवार को ठाणे क्राइम ब्रांच के अधिकारियों के साथ मिलकर संयुक्त ऑपरेशन कर सगरामपुरा के नाडियावार क्षेत्र और वराछा क्षेत्र से वारदात में लिप्त पांच आरोपियों को धर दबोचा। पुलिस ने उनके पास से 29.15 लाख रुपए के गहने बरामद किए हैं। आरोपियों का कब्जा ठाणे पुलिस को सौंपा गया है।

ये है पांचों आरोपी व उनके अपराधी रिकॉर्ड, 4 जालोर जिले के निवासी

aaropi
  1. नागजीराम पुत्र प्रताप मेघवाल : भीनमाल निवासी आरोपी पर जालोर व सूरत में हत्या व चोरी के मामले दर्ज है ।
  2. लीलाराम उर्फ निलेश पुत्र मालाराम मेघवाल : जालोर के पहाड़पुरा निवासी है। आरोपी के खिलाफ जालोर व सूरत में चोरी के 5 मामले दर्ज है।
  3. जैसाराम उर्फ जेडी पुत्र देवाराम क़लबी: भीनमाल के जुंजानी का निवासी है । इस पर भी कई चोरी के मामले दर्ज है ।
  4. दानाराम उर्फ दिलीप पुत्र मालाराम मेघवाल: यह भी जालोर के पहाड़पुरा का निवासी है ।इस पर पहले से एक छेड़छाड़ का मामला दर्ज है।
  5. चुन्नीलाल उर्फ सुमत पुत्र शंकरलाल प्रजापत: आरोपी सिरोही के ननारी का निवासी है । हत्या के मामले में जेल जा चुका है।

WhatsApp Join WhatsApp Group Join Now

खबरे यह भी

स्लीपर बस में आग : स्वागत ट्रैवल्स की बस में नैनावा के पास लगी आग, एक यात्री की मौत 6 बुरी तरह से झुलसे

-शुक्रवार तड़के साढ़े तीन बजे की घटना, 16 यात्री बस में थे सवार, जैसलमेर-अहमदाबाद चल रही थी सांचौर. जैसलमेर से सांचौर होते हुए अहमदाबाद जा रही...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

872FollowersFollow
332FollowersFollow
1,024SubscribersSubscribe

खबरे यह भी