11.6 C
New York
Saturday, March 21, 2026

Buy now

24 घंटे में दो वारदात का प्रयास : खारा में मुंह बांधकर ज्वेलरी की दुकान घुसे दो बदमाश मोबाइल छिनकर भागे, भीनमाल में व्यापारी ने विरोध किया तो भाग छूटा

भीनमाल के करड़ा चौराहा व खारा गांव में हुई घटना, भीनमाल में व्यापारी भी खारा गांव का निवासी
जालोर.
जालोर के भीनमाल व खारा गांव में ज्वैलरी की दुकानों में मुंह बांधकर बदमाश घुस गए। दोनों जगहों पर पिस्टल दिखाकर लूट का प्रयास किया पर बदमाश सफल नहीं हो सके। दोनों घटना सीसीटीवी में कैद हो गई व पुलिस बदमाशों की तलाशी में जुट गई। जानकारी के अनुसार सोमवार की रात को करीब 9 बजे खारा गांव में स्थित रमेश सोनी की दुकान के आगे दो बाइक पर सवार होकर बदमाश आए। उसके बाद दुकान के भीतर आ गए। अंदर आने के बाद एक बदमाश ने पिस्टल दिखाई एवं सभी के पास से मोबाइल छिन लिया। इस दौरान दुकान में काम कर रहा एक कारिगर बाहर गया तो बदमाश भी डर गए एवं बाइक पर सवार होकर भाग गए।

कारिगर ने जुता बाहर उतारने का तो बाहर जाकर उतारा
एक बदमाश जुता पहनकर दुकान में आ रहा था तभी दुकान में काम करने वाले एक कारिगर ने जुते बाहर उतारने को कहा तो बदमाश ने बाहर जाकर उतार दिए। उसके बाद दुकान में घुस कर पिस्टल से डराने की कोशिश की। हालांकि बदमाश दुकान में से कुछ भी लेकर भागने में सफल नहीं हो सके।

भीनमाल : 1 मिनट में भाग गया बदमाश

इधर, भीनमाल के करड़ा चौराहे पर भी एक दुकान में बदमाश पिस्टल लेकर घुस गया। दुकान में जाते ही मोबाइल देख रहे व्यापारी सुरेश सोनी पर पिस्टल तान दी। सुरेश ने विरोध करना शुरू किया तो बदमाश एक ही मिनट में डरकर बाइक से भाग छूटा। पुलिस इसकी भी तलाशी कर रही है।भीनमाल. व्यापारी पर पिस्टल तानकर खड़ा बदमाश।

दोनों घटना खारा से जुड़ी
एक घटना खारा गांव में हुई। दूसरी भीनमाल के करड़ा चौराहे पर हुई। हालांकि भीनमाल में जिस दुकान में बदमाश घुसा था वो दुकान भी खारा निवासी व्यापारी की है। ऐसे जैसी घटना व एक ही गांव से जुड़ी होने के कारण कई सवाल पैदा कर रही है।

WhatsApp Join WhatsApp Group Join Now

खबरे यह भी

स्लीपर बस में आग : स्वागत ट्रैवल्स की बस में नैनावा के पास लगी आग, एक यात्री की मौत 6 बुरी तरह से झुलसे

-शुक्रवार तड़के साढ़े तीन बजे की घटना, 16 यात्री बस में थे सवार, जैसलमेर-अहमदाबाद चल रही थी सांचौर. जैसलमेर से सांचौर होते हुए अहमदाबाद जा रही...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

872FollowersFollow
332FollowersFollow
1,024SubscribersSubscribe

खबरे यह भी