-2.4 C
New York
Tuesday, February 3, 2026

Buy now

पुलिसकर्मी की दादागिरी : सांगाणा टोल पर सायला थाने के कांस्टेबल ने टोलकर्मी का पहले गला दबाया, उसके बाद जड़ी थप्पड़

– शनिवार दोपहर की घटना, सायला के बालोतरा जाते समय कांस्टेबल ने किया हंगामा
जालोर.
जालोर के सायला थाने के एक कांस्टेबल की दादागिरी का वीडियो सामने आया है। वीडियो में कांस्टेबल टोलकर्मी के साथ मारपीट करता हुआ दिखाई दे रहा। घटना शनिवार दोपहर की बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार सायला थाने में कार्यरत्त कांस्टेबल निजी कार से सायला से बालोतरा की तरफ जा रहा था। सांगाणा टोल से भारतमाला पर एंट्री करते समय टोलकर्मी से विवाद कर दिया। पहले टोल कर्मी को काफी समय तक धमकाता रहा। उसके बाद टोलकर्मी का गला दबा व थप्पड़े जड़ दी। घटना पूरी टोल में लगे सीसीटीवी में कैद हो गई। घटना का वीडियो सामने आने के बाद जालोर एसपी ज्ञानचंद्र यादव का कहना है कि मामले की जांच करवा रहा हूं।

काफी समय तक चलता रहा हंगामा
बताया जा रहा है कि कांस्टेबल ने अपनी निजी कार को नि:शुल्क एंट्री के लिए टोलकर्मी को बोला। टोलकर्मी ने मना किया तो कांस्टेबल घेवरचंद बहसबाजी करने लगा। यह हंगामा करीब 10 मिनट तक चलता रहा। उसके बाद कार से नीचे उतरकर कांस्टेबल घेवरचंद ने गला दबाते हुए थप्पड़ें जड़ दी। हालांकि इस मामले को लेकर अब तक किसी प्रकार का कोई मामला दर्ज नहीं हुआ है।

WhatsApp Join WhatsApp Group Join Now

खबरे यह भी

सीएम भजनलाल कल आहोर में : शिविर का अवलोकन व जनसभा करेंगे संबोधित

जालोर.मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा बुधवार को जालोर के आहोर दौरे पर रहेंगें। आहोर में ग्रामीण एवं शहरी समस्या समाधान शिविर का अवलोकन करने के बाद...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

872FollowersFollow
332FollowersFollow
1,024SubscribersSubscribe

खबरे यह भी