-5.3 C
New York
Tuesday, February 3, 2026

Buy now

जालोर में स्कॉर्पियों चालक का उत्पात : अस्पताल चौराहे पर पहले स्कूटी व बाद में पुलिस वाहन को मारी टक्कर, गिरफ्तार

आरोपी जालोर शहर के धरड़ा पावटी निवासी, भीड़भाड़ वाली जगह पर फैलाई दशहर
जालोर.
सांचौर के बाद जालोर शहर के अस्पताल चौराहे पर एक स्कॉर्पियों चालक ने उत्पात मचाया। स्कॉर्पियों चालक ने पहले स्कूटी व उसके बाद पुलिस के वाहन को टक्कर मार दी। काफी मशक्कत के बाद पुलिस ने आखिर आरोपी को पकड़ने में सफलता हासिल की। जानकारी के अनुसार शुक्रवार दोपहर को एक आरोपी तेज गति से स्कॉर्पियों को दौड़ाते हुए अस्पताल चौराहे पर पहुंचा। इस दौरान वहां से गुजर रहे एक स्कूटी चालक को तेज गति से टक्कर मार दी। टक्कर से स्कूटी सवार गंभीर घायल हो गया। सूचना पर कोतवाली पुलिस ने आरोपी की तलाशी शुरू की। तलाशी के दौरान पुलिस ने वाहन को देखकर पीछा किया तो आरोपी ने उसी स्कॉर्पियों से पुलिस की गाड़ी को टक्कर मार दी। हालांकि उसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी जालोर शहर के धरड़ा पावटी निवासी जितेंद्र कुमार पुत्र लेहराराम माली है। पुलिस ने आरोपी को विभिन्न धाराओं में गिरफ्तार कर लिया। वहीं स्कॉर्पियों गाड़ी को जब्त कर लिया।

तीन दिन पहले सांचौर में क्रेटा चालक ने मचाया था उत्पात
जानकारी के अनुसार चार दिन पहले ऐसी घटना सांचौर शहर के मुख्य चार रास्ता पर हुई थी। वहां पर एक क्रेटा चालक ने पुलिस के रूकवाने के बाद उत्पात मचाया। हालांकि उसी आरोपी को भी पुलिस ने दूसरे दिन गिरफ्तार कर लिया था।

WhatsApp Join WhatsApp Group Join Now

खबरे यह भी

सीएम भजनलाल कल आहोर में : शिविर का अवलोकन व जनसभा करेंगे संबोधित

जालोर.मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा बुधवार को जालोर के आहोर दौरे पर रहेंगें। आहोर में ग्रामीण एवं शहरी समस्या समाधान शिविर का अवलोकन करने के बाद...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

872FollowersFollow
332FollowersFollow
1,024SubscribersSubscribe

खबरे यह भी