12.6 C
New York
Saturday, March 21, 2026

Buy now

सांचौर पुलिस ने पकड़ी चोरी की गैंग : 7 दिनों में भाजपा नेता समेत 5 जगहों से करीब 2 करोड़ की कर दी थी चोरी, सरगना खिरोड़ी का

सांचौर.
सांचौर पुलिस को एक चोरी की गैंग पकड़ने की बड़ी सफलता हासिल हुई है। यह गैंग सांचौर शहर समेत आसपास के गांवों में चोरी की वारदातों को अंजाम देती थी। अब तक पूछताछ में पांच चोरियों की वारदात को कबूल कर दिया है। पुलिस पूछताछ कर रही है, कई और चोरियों का खुलासा होगा। इन चोरों ने पांच जगहों से करीब 2 करोड़ की चोरी की है। इसी गैंग ने कुछ दिन पहले भाजपा नेता महेंद्र सिंह झाब के घर से भी चोरी की थी। इसका मुख्य सरगना झाब थाना क्षेत्र के खिरोड़ी निवासी भरत कुमार पुत्र बाबूलाल पुरोहित है। पुलिस ने भरत के साथ-साथ भादरूणा निवासी प्रकाश पुत्र राजाराम चौधरी, डबाल निवासी घीसूपाल सिंह पुत्र छैलसिंह राजपूत, बेहलिमों का वास सांचौर निवासी विनोद पुत्र कांतिलाल सोनी, किशनगढ़ अजमेर निवासी राहुल राजपुरोहित, सिद्धेश्वर निवासी उत्तम कुमार पुत्र पूनमाराम मेघवाल व आमली निवासी दशरथ पुत्र देवाराम पुरोहित को गिरफ्तार किया।

यह पांच चोरी आरोपियों ने अब तक कबूली

2 जुलाई की रात को मांगीलाल जैन सांचौर निवासी के मकान का ताला तोड़कर चांदी के बर्तन, 70 हजार नगदी चुराई।

  • आमली में दिनेश पुरोहित के सुने मकान से 20 तोला सोना, साढ़े 5 किलो चांदी चुराई।
  • सिद्धेश्वर में पोपटलाल पुरोहित के घर से सोने के आभुषण, चांदी के बिस्कट व 30 हजार नगदी चोरी की।
  • हिण्डवाडा में परमानंद पुरोहित के घर से 71 ग्राम सोना, 800 ग्राम चांदी, 1.14 लाख रुपए व बाबूलाल के घर से 4 किलो चांदी, 1.85 लाख रुपए व माधाराम के घर से 230 ग्राम सोना, 2 किलो चांदी, 1100 अमेरिकन डॉलर चोरी किए।
  • झाब में महेंद्र सिंह राजपूत के घर से सोना व चांदी के जेवरात चोरी कर लिए। महेंद्र सिंह भाजपा के नेता है।
  • यह सब 20 दिनों में की थी चोरियां
    इन आरोपियों ने यह पांचों चोरियों की वारदात केवल 7 दिनों में की थी। 1 जुलाई से 7 जुलाई के बीच इन पांच जगहों पर चोरी की वारदात को अंजाम दे दिया। आरोपी दिन में सुने मकानों की रैकी करते थे। उसके बाद होटल व ढाबों पर बैठकर योजना बनाते एवं उसके बाद रात के समय मकानों में चोरी की वारदात को अंजाम दे देते।
WhatsApp Join WhatsApp Group Join Now

खबरे यह भी

स्लीपर बस में आग : स्वागत ट्रैवल्स की बस में नैनावा के पास लगी आग, एक यात्री की मौत 6 बुरी तरह से झुलसे

-शुक्रवार तड़के साढ़े तीन बजे की घटना, 16 यात्री बस में थे सवार, जैसलमेर-अहमदाबाद चल रही थी सांचौर. जैसलमेर से सांचौर होते हुए अहमदाबाद जा रही...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

872FollowersFollow
332FollowersFollow
1,024SubscribersSubscribe

खबरे यह भी