12.6 C
New York
Saturday, March 21, 2026

Buy now

सांचौर : भारतमाला पर चौरा सरहद में दो गुटों में झड़प, फॉर्च्यूनर कार को आग के हवाले की

– रविवार देररात की घटना, कार पूरी तरीके से जलकर हो गई राख, थाने में रिपोर्ट दी
सांचौर.
सांचौर सरहद से गुजरने वाली भारतमाला रोड़ पर रविवार देर रात को गुटों के बीच झड़प हो गई। एक पक्ष ने दूसरे पक्ष की फॉर्च्यूनर कार को आग के हवाले करके जला दिया। अब तक मामला दर्ज नहीं हुआ है। देरशाम को एक पक्ष ने थाने में रिपोर्ट दी थी, पुलिस मामला दर्ज कर रही है। जानकारी के अनुसार दोनों पक्षों की तरफ से भारतमाला पर जमकर गुंड़ागर्दी की गई। इसकी शुरूआत सांचौर थाना क्षेत्र के फालना गांव में बने रेस्ट हाउस से हुई थी। यहां पर गाड़ी में तोड़फोड़ की। उसके बाद कार को बदमाशों ने हाईवे पर ले जाकर चौरा सरहद में ले गए। यहां पर बीच हाईवे पर गाड़ी में आग लगा दी। गाड़ी पूरी तरीके से जलकर राख हो गई है। गाड़ी का मालिक विकास कुमार बताया जा रहा है। अब तक झड़क के कारण स्पष्ट रूप से सामने नहीं आए है। बताया जा रहा है कि दोनों गुट शराब तस्करी से जुड़े हुए है।

कार के पैसों को लेकर मामला हुआ


हालांकि पुलिस प्रथम दृष्टया बता रही है कि यह विवाद दोनों गुटों में फॉर्च्यूनर के पैसों को लेकर हुआ। दोनों गुटों की पंचायती रेस्ट हाउस में हो रही थी। उसके बाद विवाद हो गया। साथ ही शराब तस्करी से जुड़ा विवाद भी बताया जा रहा है। हालांकि यह पुलिस जांच में स्पष्ट होगा।

    WhatsApp Join WhatsApp Group Join Now

    खबरे यह भी

    स्लीपर बस में आग : स्वागत ट्रैवल्स की बस में नैनावा के पास लगी आग, एक यात्री की मौत 6 बुरी तरह से झुलसे

    -शुक्रवार तड़के साढ़े तीन बजे की घटना, 16 यात्री बस में थे सवार, जैसलमेर-अहमदाबाद चल रही थी सांचौर. जैसलमेर से सांचौर होते हुए अहमदाबाद जा रही...

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here

    Stay Connected

    872FollowersFollow
    332FollowersFollow
    1,024SubscribersSubscribe

    खबरे यह भी