-2.4 C
New York
Tuesday, February 3, 2026

Buy now

जालोर : रामदेवरा दर्शन कर लौट रहे थे, घर से 30 किमी दूर नींद आई तो पंप पर सो गए, श्रद्धालु को ट्रैक्टर से कूचल मार दिया

लापरवाही : चालक ने फर्श पर सो रहे युवक के ऊपर से निकाला, उसके बाद ट्रैक्टर भगा ले गया, आशंका बजरी माफिया है आरोपी
जालोर.
उम्मेदाबाद पंप पर सो रहे रामदेवरा से लौट रहे श्रद्धालु को ट्रैक्टर चालक ने कूचल कर मार दिया। घटना मंगलवार अलसवेरे 4 बजे की है। मेड़ा उपरला से 12 लोगों का पैदल संघ रामदेवरा गया था। दर्शन के बाद पिकअप से लौट रहा था। रातभर चलने के कारण ड्राईवर को नींद लगने लगी तो पंप पर सो गए। इसमें से मेड़ा उपरला निवासी लालाराम हीरागर पिकअप के पास नीचे फर्श पर सो गया। गहरे नींद में सो रहे लालाराम पर एक लापरवाही से ट्रैक्टर चालक ने चलाते हुए उसके ऊपर से निकाल दिया। हादसे में लालाराम गंभीर घायल हो गया। बाकी साथी तत्काल लालाराम को जालोर अस्पताल लेकर पहुंचे, यहां पर उन्होंने दम तोड़ दिया। ट्रैक्टर के पीछे लोडर लगा था। ऐसे में लग रहा है कि अवैध बजरी माफियाओं का ट्रैक्टर था।

ट्रैक्टर ऊपर से निकलते ही चिल्लाकर बोला – मेरे ऊपर से निकाला ट्रैक्टर

यह पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हुई है। लालाराम हीरागर के ऊपर से जैसे ही ट्रैक्टर निकला तो ड्राईवर ने पीछे देखा और तेजी से भगा दिया। उसके बाद लालाराम भी तत्काल उठने की कोशिश करते हुए जोर-जोर से चिल्लाने लगा एवं साथियों को बोला कि मेरे ऊपर से ट्रैक्टर निकाल दिया। उसके बाद बाकी साथी भी जाग गए। उन्होंने पिकअप से जालोर लेकर पहुंचे। यहां ऊपचार भी समय पर नहीं मिला। लालाराम की मौत हो गई।

5 अगस्त को गए थे यहां से पैदल संघ
जानकारी के अनुसार 5 अगस्त को 12 जनों का यह पैदल संघ रामदेवरा के लिए गया था। इसमें 35 वर्षीय लालाराम पुत्र केवाराम हीरागर भी शामिल था। दर्शन के बाद लौट रहे थे। लालाराम पहले पिकअप पर सोया था, लेकिन उठकर बाद में नीचे सो गया।

WhatsApp Join WhatsApp Group Join Now

खबरे यह भी

सीएम भजनलाल कल आहोर में : शिविर का अवलोकन व जनसभा करेंगे संबोधित

जालोर.मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा बुधवार को जालोर के आहोर दौरे पर रहेंगें। आहोर में ग्रामीण एवं शहरी समस्या समाधान शिविर का अवलोकन करने के बाद...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

872FollowersFollow
332FollowersFollow
1,024SubscribersSubscribe

खबरे यह भी