12.6 C
New York
Saturday, March 21, 2026

Buy now

जालोर : मुंह पर पट्‌टी व हाथ-पैर बांधकर किया था दुष्कर्म, 3 साल बाद आरोपी को 10 साल की सजा

जालोर के पॉक्सो कोर्ट ने सुनाई आरोपी को सजा, बागरा थाना का था मामला
जालोर.
जालोर के बागरा थाना क्षेत्र के एक गांव में तीन साल पहले महिला के साथ दुष्कर्म करने के आरोपी को 10 साल की कठोर कारावास की सजा सुनाई है। जालोर के पॉक्सो न्यायालय के न्यायाधीश प्रमोद कुमार मलिक ने सुनवाई के बाद बागरा के भेंटाला निवासी जयंतिलाल पुत्र बालकाराम भील को अलग-अलग धाराओं में सजा सुनाई है। जानकारी के अनुसार बागरा थाने में यह मामला 14 नवंबर 2022 को दर्ज हुआ था। पुलिस ने मामले की जांच कर आरोपी जयंतिलाल को गिरफ्तार कर लिया। अब कोर्ट ने आरोपी को सजा सुना दी है।

हाथ-पैर बांधकर किया था आरोपी ने दुष्कर्म
जानकारी के अनुसार आरोपी मकान की छत से कूदकर घर में घुसा। उसके बाद पीड़िता के मुंह पर पट्‌टी लगा दी। साथ ही आरोपी ने उसके प्लास्टिक की डोरी से हाथ-पैर बांध कर दुष्कर्म किया। पीड़िता के चिल्लाने पर उसके जेठ ने पहुंचकर बचाया। उसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।

WhatsApp Join WhatsApp Group Join Now

खबरे यह भी

स्लीपर बस में आग : स्वागत ट्रैवल्स की बस में नैनावा के पास लगी आग, एक यात्री की मौत 6 बुरी तरह से झुलसे

-शुक्रवार तड़के साढ़े तीन बजे की घटना, 16 यात्री बस में थे सवार, जैसलमेर-अहमदाबाद चल रही थी सांचौर. जैसलमेर से सांचौर होते हुए अहमदाबाद जा रही...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

872FollowersFollow
332FollowersFollow
1,024SubscribersSubscribe

खबरे यह भी