6 C
New York
Sunday, April 26, 2026

Buy now

बारात की रवानगी से पहले खुनी संघर्ष :  रास्ते के विवाद को लेकर दो गुटों में झड़प, महिला की मौत 8 घायल

सांचौर.

झाब के आम्बा का गोलियां गांव में रास्ते के विवाद को लेकर दो गुटों में झड़प हो गई। घटना में एक बुजुर्ग महिला की मौत हो गई। घटना शुक्रवार रात 9 बजे की है। एक पक्ष बारात लेकर जा रहा था तभी दूसरे गुट ने विरोध कर दिया। झड़प में 60 वर्षीय झमकू देवी पत्नी झवताराम विश्नोई की मौत हो गई जबकि 8 जने घायल है। जानकारी के अनुसार गांव में झवताराम विश्नोई व मालाराम विश्नोई के परिवार के बीच घर के रास्ते को लेकर 2 साल से विवाद चल रहा था। दोनों ही आपस में चचेरे भाई है। घटना से एक ही पहले ही तहसीलदार ने मौके पर पहुंचकर रास्ता खुलवाया था।

मालाराम के बेटे की थी शादी

जानकारी के अनुसार मालाराम विश्नोई के बेटे मुकेश जाणी की शादी थी। शाम को 7 बजे के आसपास मुकेश की बारात निकलने को लेकर तैयारी चल रही थी। बारात बाड़मेर के सोनड़ी जाने वाली थी। इस दौरान रास्ते को लेकर विवाद हो गया। आरोप है की मालाराम विश्नोई पक्ष के लोगों ने झवताराम के परिवार पर लाठी-डंडो से हमला कर दिया। हादसे में झंवताराम की पत्नी झमकू की मौत हो गई।

ये 8 जने हुए घायल

खुनी संघर्ष में खंगाराम पुत्र चौखाराम, करनाराम पुत्र जालाराम, कमला पत्नी प्रकाश, प्रकाश पुत्र खंगाराराम, जगमाल पुत्र जालाराम, केली देवी पत्नी खंगाराराम, एलची देवी पत्नी मांगीलाल, अणसी पत्नी अचलाराम घायल हो गए।  बताया जा रहा है कि आम्बा का गोलिया में रास्ते को लेकर एसडीम कोर्ट से खोलने का आदेश जारी हुआ था। इसमें मालाराम को रास्ता दिया था। तहसीलदार ने दो बार यह रास्ता खुलवाया था।  

WhatsApp Join WhatsApp Group Join Now

खबरे यह भी

स्लीपर बस में आग : स्वागत ट्रैवल्स की बस में नैनावा के पास लगी आग, एक यात्री की मौत 6 बुरी तरह से झुलसे

-शुक्रवार तड़के साढ़े तीन बजे की घटना, 16 यात्री बस में थे सवार, जैसलमेर-अहमदाबाद चल रही थी सांचौर. जैसलमेर से सांचौर होते हुए अहमदाबाद जा रही...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

872FollowersFollow
332FollowersFollow
1,024SubscribersSubscribe

खबरे यह भी